खबर काम की
रायवाला। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान के जनसमस्या निवारण कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में मौजूद लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और विभागीय कार्यवाही की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने कि विशेष कैंप लगाने पड़ें। आमजन को समय पर सेवाएं देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और बिलिंग व जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मौके पर अधिशासी अभियंता राजेश नरवाल, अपर सहायक अभियंता राहुल बिष्ट, साइट इंजीनियर देवेंद्र नेगी, जिपंस दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।
