विवाहिता की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर, पुत्र और दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

 

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। दून निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी, उसके पुत्र और दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला 2 अप्रैल को ऋषिकेश थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में दर्ज किया गया। बताया गया कि पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मीनू यादव को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी पारिवारिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया। शिकायत में कहा गया है कि जनवरी 2022 में एक आरोपी ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया, जबकि फरवरी 2023 में दूसरे आरोपी ने कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर पेंटहाउस में दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे विभिन्न स्थानों फार्म हाउस, होटल आदि पर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती रही। मानसिक दबाव और पारिवारिक कारणों से वह लंबे समय तक शिकायत नहीं कर सकी, लेकिन बाद में बहन के सहयोग से पुलिस में मामला दर्ज कराया।

एसएसपी परमेन्द्र डोभाल ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं जिसमें व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का एंगल भी शामिल है की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्यों की पुष्टि अभी बाकी है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले में नाम सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *