Uttrakhand: दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट में 07 नियुक्तियां 

 

खबर काम की
देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने हाल के कैबिनेट विस्तार के बाद पार्टी के जिम्मेदार लोगां को दायित्वों का बंटवारा किया है। पहले चरण में 14 और अब 07 और लोगों को आयोगों, परिषदों और समितियों में नियुक्तियां दी हैं।

रविवार को उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की। जिसमें सात लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी है। सरकार की इन नियुक्तियों को संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संतुलन साधने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

इन्हें मिले दायित्व

राव खाले खां – सदस्य, किसान आयोग

योगेश रजवार – सदस्य, बाल संरक्षक आयोग

दीप प्रकाश नेवलिया – सदस्य, समाज कल्याण अनुश्रवण

समिति

मनोज गौतम – सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग

प्रेमलता – सदस्य, महिला आयोग

रूचि गिरी – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग

राजपाल कश्यप – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद

 

पहली सूची में यह हुए थे नियुक्त

कुलदीप सुटोला – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद

ध्रुव रौतेला – उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति

हरिप्रिया जोशी – सदस्य, राज्य महिला आयोग

विनोद सुयाल – सदस्य, राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद

मुकेश महराना – सदस्य, चाय विकास सलाहकार परिषद

चारु कोठारी – सदस्य, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

प्रेम सिंह राणा – सदस्य, जनजाति आयोग

खेमसिंह चौहान – सदस्य, ओबीसी कल्याण परिषद

सोना सजवाण – सदस्य, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

गोविंद पिलखवात – सदस्य, हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद

बलजीत सोनी – सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग

सीमा चौहान – उपाध्यक्ष, मत्स्य विकास प्राधिकरण

भावना मेहरा – दायित्व सौंपा गया

अशोक वर्मा – दायित्व सौंपा गया