कौडियाला के समीप सरिया लदे ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत

 

खबर काम की
ऋषिकेश। बदरीनाथ राजमार्ग पर कौडियाला के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सरिया लदे ट्रक से टकराई कार से एक महिला की जान चली गई। जबकि सात अन्य कार सवारघायल हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ ने मौके पर घायलों को रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे व्यासी चौकी से एसडीआरएफ को कौडियाला में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। रेस्क्यू टीम के घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे सरिया से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में चालक समेत आठ लोग सवार थे। जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे में धूमा देवी (55) पत्नी स्व. दिलवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने महिला के शव को कटर से वाहन के अगले हिस्से को काटकर बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के इंसपेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य सात यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। टीम ने पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *