खबर काम की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1252 करोड़ की मंजूरी दी है। जिससे प्रदेश में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने और पेयजल व बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियोजन विभाग द्वारा स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो यथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणीघाट पुनरूद्धार के लिए ₹115 करोड़ और हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत नॉर्थ हर की पैडी डेवलपमेंट के लिए ₹69.06 करोड़ स्वीकृत किये हें।
जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड (28.605 किमी) तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए तहसील टिहरी/मदननेगी के अन्तर्गत अधिग्रहित 18 ग्रामों में अर्जित भूमि के प्रतिकर का भुगतान के लिए ₹25.13 करोड़ व जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर/टिहरी के अन्तर्गत टिहरी झील के चारों और रिंग रोड निर्माण कार्य (पूर्व निर्मित मोटर मार्ग का चौडीकरण व सुधारीकरण) के वनभूमि हस्तान्तरण के एनपीवी भुगतान के लिए ₹10.94 करोड़ और अन्य विभागों के एनपीवी का भुगतान/भूमि अधिग्रहण के लिए प्राप्त कुल मांग ₹20 करोड़ अर्थात प्राविधानित धनराशि ₹100 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹56.07 करोड़ की धनराशि को स्वीकृत दी गई है।
जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में कैलाश मानसरोवर मार्ग में गब्यांग के चम्फू नाले के पास नवीन डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के आधार पर एस्ट्रो पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से 08 नग इग्लू डोम हटों के निर्माण के लिए ₹4.67 करोड़ मंजूर किए गए।
मुख्यमंत्री द्वारा समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना (90 प्रति के.पो) वेतन का भुगतान के अन्तर्गत वेतन भत्तों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि के लिए प्राविधानित धनराशि ₹446 करोड़ और उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन भुगतान के लिए चालू वित्तीय वर्ष में आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि ₹155.37 करोड़ के सापेक्ष प्रथम छः माह (अप्रैल, 2026 से सितम्बर, 2026) के लिए ₹77.69 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने को मंजूरी दी गई है।
जनपद चम्पावत के अन्तर्गत लोहाघाट में सरफेस पार्किंग निर्माण के लिए ₹39 लाख, थाना टनकपुर में टाईप द्वितीय के 20, टाईप तृतीय के 04 आवासों के निर्माण के लिए ₹9.43 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹3.77 करोड और जनपद देहरादून के विधानसमा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत लोहे के पुल से सौंग पुल तक बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹4.22 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
राज्य वित्त पोषित योजना ‘विधायक निधि योजनान्तर्गत’ चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि से 70 विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए निर्धारित विधायक निधि ₹5 करोड़ प्रति विधायक की दर से कुल ₹350 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र योजना की वित्तीय वर्ष 2023-24 की अनुमोदित कार्ययोजना के लिए भारत सरकार से प्राप्त ₹56.35 करोड़ की धनराशि अपरिहार्य परिस्थितियों एवं सर्वथा कार्य हित में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य आकस्मिकता निधि से अंतरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
अकादमी के वैभरली कम्पाउण्ड में टाईप-4 एवं टाईप-5 के आवासों के निर्माण के लिए शेष धनराशि कुल ₹1.90 करोड़ को आकस्मिकता निधि से स्वीकृत/अवमुक्त किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार की शाखा हरिद्वार के अन्तर्गत हरिद्वार नगरीय पेजयल योजना में शिवलोक एवं आर्यनगर में क्षतिग्रस्त वितरण प्रणाली की प्रतिस्थापन कार्य के लिए ₹4.86 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के लिए का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में पाइप लाइन बिछाने और वितरण के लिए पंपिंग जलापूर्ति योजना के प्रतिस्थापन के लिए ₹06 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार के बहादराबाद विकासखण्ड में हर की पैडी क्षेत्र, कनखल क्षेत्र एवं गौरीशंकर क्षेत्र में पूर्व निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹06 करोड़ और विद्युत विभाग को लाईन शिफ्टिंग किये जाने के लिए ₹99 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपद में आयी दैवीय आपदा से जन, धन व परिसम्पत्तियों की हानि की रोकथाम और आपदा से सम्भावित क्षति को न्यून किये जाने के लिए आपदा न्यूनीकरण निधि (राज्य सेक्टर) में प्राविधानित कुल धनराशि ₹28.00 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद ₹01 करोड़ अर्थात कुल ₹13 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
