ब्रेकिंग: मालकुंठी के पास गंगा में नहाते समय डूबा दिल्ली का युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

खबर काम की
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत मालकुंठी पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गंगा में नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक पानी के तेज बहाव में आकर डूब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और ब्यासी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। फिलहाल एसडीआरएफ के डीप डाइवर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और राहत-बचाव कार्य में सहयोग कर रही है।

 

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि डूबने वाले युवक की पहचान वंश (18 वर्ष) पुत्र तकदीर, निवासी निजामपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, आगे की अपडेट का इंतजार है।

सावधानी बरते।

गंगा के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि नदी में नहाते समय विशेष सतर्कता बरतें और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *