खबर काम की
श्यामपुर, ऋषिकेश: श्यामपुर क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शातिर चोर ने घर में घुसकर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 पानी के नल चोरी कर लिए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात थाना ऋषिकेश की श्यामपुर चौकी क्षेत्र में स्थित हाईवे किनारे एक मकान को चोर ने निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर ने नकाब पहनकर पहले दोमंजिला मकान का मुख्य गेट के अंदर दाखिल हुआ।
इसके बाद उसने बेहद सुनियोजित तरीके से ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम, प्रथम तल के बाथरूम और छत पर लगे पानी के नल को काटकर अपने साथ ले गया।
मकान मालिक दिल्ला देवी रौतेला ने घटना की जानकारी तुरंत 100 नंबर पर दी। वहां से उन्हें श्यामपुर चौकी में सूचना देने को कहा गया। इसके बाद उनकी पुत्री ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद चीता पुलिस के दो जवान मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की।
पीड़ित परिवार ने CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
इलाके में डर माहौल
इस सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है, बेहद शांत और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
