एनजीए स्कूल में अलंकरण और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अमरीश और सोनम बने स्कूल कप्तान

 

खबर काम की
ऋषिकेश खैरी कलां स्थित निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी (NGA) में नए शैक्षिक सत्र को लेकर अलंकरण और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ निर्मल आश्रम के संत बाबा जोध सिंह, मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्वनी (रायवाला कैंट) और डॉ. तनिशा शर्मा ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मूल मंत्र, गायत्री मंत्र और गुरबाणी सबद और कोयर ग्रुप ने प्रेरक गीत “अब जीत नहीं है दूर” की प्रस्तुति दी।

समारोह में तन्वी पोखरियाल ने नेतृत्व क्षमता पर विचार रखे। वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक दिनेश पैन्यूली के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान विभिन्न सदनों से 44 छात्र प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण की। अमरीश शुक्ला और सोनम डोभाल को स्कूल कप्तान चुना गया।

मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग, चंद्रमोहन पोखरियाल, संजीव चौहान, डॉ. एसएन सूरी, सरदार मंजीत सिंह, डॉ. अवतार सिंह शास्त्री, डॉ. अजय शर्मा, बाबू आत्मप्रकाश, डीपी रतूड़ी, ललिता कृष्णा स्वामी, नीरू अरोड़ा, सरदार हरमन सिंह, उपासना गुलाटी, डॉ. अवतार कौर सिद्धू, सोहन सिंह कैंतुरा, सरवजीत कौर, विनोद बिजल्वाण, गुरजिंदर सिंह, दीपमाला कोठियाल, प्रदीप कुमार, पूजा भारती, रजनी श्रीकोटी, सुनील दत्त पांडे, ममता पंवार, माही शर्मा, आकृति सजवाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *