पूर्व पीएम राजीव गांधी को पूण्यतिथि पर किया याद

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)।  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

मंगलवार को नगर निगम परिसर में जुटे कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि देश में कम्प्यूटराइजेशन और टेली कम्यूनिकेशन क्रान्ति, पंचायत राज में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मतदाता की उम्र 18 वर्ष करना पूर्व पीएम राजीव गांधी की ही देन है। कहा कि राजीव एक दूरदर्शी नेता थे, उनके प्रयासों को देश सदैव याद रखेगा।

मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल रावत, मदनमोहन शर्मा, विमला रावत, चंदन सिंह पंवार, प्यारेलाल जुगरण, राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, अजय शर्मा, रुकम पोखरियाल, मधु जोशी, उमा ओबराय, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, रविन्द्र प्रकाश, हरी सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, ओम सिंह पंवार, राजेश शर्मा, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, मालती शर्मा, अक्षय गुप्ता, पुरंजय राजभर, गौरव अग्रवाल, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *