ब्रेकिंग:- गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद, बोटो का संचालन बंद

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिसके चलते रामझूला- लक्ष्मण झूला में संचालित होने वाले वोट का संचालन बंद कर दिया गया। यह निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। जैसे ही जलस्तर कम होगा बोट का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। बोट न चलने से पर्यटक बिना बोटिंग के लौटे
गंगा टूरिस्ट कॉरप्रेश्न की ओर से नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक, नगर पंचायत तपोवन और नगर पालिका परिषद् मुनीकिरेती ढालवाला की सीमा से वोट का संचालन किया जाता है। शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर अचानक बाढ़ जाने के कारण वोट का संचालन बंद कर दिया गया। वोट का संचालन बंद होने से पर्यटक परेशान दिखे और मायूस होकर लौटे। जैसा की आप जानते है गर्मी का मौसम है ऐसे में गंगा में बोटिंग करने का आनंद ही कुछ और है। इन दिनों पर्यटकों की भीड़ योगनगरी में उमड़ी पड़ी है। ऐसे में राम झूला जानकी झूला पर भीड़ अयत्धिक होने के कारण लोग वोट से गंगा पार करते है और गंगा जल का आचमन करते है। लेकिन वोट बंद होने से दिक्कतें खड़ी हो गई है। गंगा टूरिस्ट
कॉरपोरेशन के पवन खेड़ा ने बताया कि शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से वोट का संचालन बंद कर दिया गया है। जलस्तर घटने के बाद फिर से वोट संचालित किया जाएगा।

लक्ष्मणझूला वासियों के लिए लाइफ लाइन है वोट

स्वर्गाश्रम-जौंक। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक के लक्ष्मण झूला वासियों के लिए वोट लाइफ लाइन है। कारण लक्ष्मण झूला पुल का दो वर्षों से बंद होना और उक्त पुल की जगह बजरंग सेतु का निर्माण धीमी गति से होना है। अब ऐसे में वोट बंद होने से यहाँ रहने वाले लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब इन्हे रामझूला या लक्ष्मणझूला से आवाजाही करनी पड़ेगी। वोट का संचालन बैंड होने से पर्यटन कारोबार पर भी इसका पड़ेगा। व्यापारी दीपक कुमार का कहना है वोट चलने से ही पर्यटक आवाजाही कर रहे थे जिससे व्यापार चल रहा था। अब व्यापार ठप पड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *