पौधरोपण कर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। कांग्रेसजनों ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पौधरोपण के साथ मनाया। साथ ही श्रावण मास में नगर क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।

बुधवार को तहसील रोड पर पौधरोपण से कांग्रेसजनों ने अभियान की शुरुआत की। नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर पौधरोपण की शुरूआत के साथ ही निर्णय लिया गया कि सावन के महीने में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विश्वास, सोच और जनसेवा से जुड़े विचारों को साझा किया। मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर राय, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, सचिव बार एसोसिएशन कपिल शर्मा, एडवोकेट सिंहराज पोसवाल, राकेश देशवाल, सरोज देवराड़ी, विजय राणा, पवन शर्मा अभिनव मलिक, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, हरि नेगी, प्रदीप आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *