खबर का असर: अब घरों में नहीं घुसेगा दूषित पानी

खबर काम की

ऋषिकेश (रिपोर्टर)। अब अपर गंगा नगर से गुलाटी प्लाट से होकर बहने वाले नाले का दूषित पानी के घरों में जाने का भय नहीं रहेगा। नगर ने नाले का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य शुरू होने से गंगानगर के लोगों राहत महसूस की है।

आपके लोकप्रिय अखबार/ पोर्टल खबर काम की में दिनांक 16 जून 2024 के संस्करण पेज संख्या-03 पर गंगानगर के लोगों फिर से दूषित पानी घरों में घुसने का सताने लगा है।

नगर निगम ऋषिकेश ने इस ओर शनिवार से कार्य आरंभ कर दिया। जेसीबी लगाकर नाले की खोदाई और इसका चौड़ा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि ऋषिकेश के बनखंडी, अपर गंगा नगर से होकर गुलाटी प्लाट और शांति नगर क्षेत्र में बहने वाले इस नाले की सही निकासी न होने के कारण ड्रेनेज मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है।

नगर निगम की ओर से पूर्व में कई बार इस नाले के निर्माण की कोशिश की गई। कभी विवाद के कारण तो कभी बजट के अभाव में वर्षों से इस नाले का निर्माण अधर में है।

कुछ दिनों बाद बरसात शुरू होने वाली है। वहां के निवासियों को फिर से डर सता रहा है कहीं लोगों के गांव में फिर से पानी न घुस जाए।

वर्षा के बाद इस नाले में आया ड्रेनेज नाला बंद होने के कारण गुलाटी प्लाट से सोमेश्वर नगर के मुख्य मार्ग पर आ गया, जिससे यहां पानी के साथ भारी मात्रा में कचरा एकत्र हो गया है। जहां तहां फैले कचरे से स्थानीय लोग परेशान हैं।

स्थानीय निवासी रमेश अरोड़ा ने बताया की कार्य शुरू होने से गंगानगर के लोगों ने राहत महसूस की है। सुरेन्द्र कैंतुरा, सुरेन्द्र बत्रा, नीटू टूटेजा, निर्मला, पुष्पा पुंडीर, सुल्तान सिंह कैतुरा आदि ने नगर निगम से नाले का स्थायी समाधान की मांग की थी।

जिसके बाद निगम हरकत में आया और मानसून से पहले कार्य आरंभ कर दिया गया। मामले में नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया मेरे द्वारा स्वयं निरीक्षण करने के बाद कार्य आरंभ करवा दिया गया है। जल्द ही उक्त समस्या से स्थानीय लोगों को निजात मिल जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *