केंद्रीय विद्यालय की नरेंद्रनगर में मंजूरी पर खुशी की लहर

जनप्रतिनिधियों ने जताया पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार

खबर काम की
नरेंद्रनगर (रिपोर्टर)। सिविल, रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय (KV) की स्थापना को मंजूरी मिलने पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर में केवी को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि केवी में बच्चों को अच्छी पढ़ाई की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके सुदृढ भविष्य का निर्माण होगा।

नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में नरेंद्रनगर विधानसभा का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यहां केवी की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया। कहा कि केवी मुख्य रूप से रक्षा और अर्धसैनिक बलों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरणीय और गैर स्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों और देश के दूरदराज स्थानों में रहने वाले लोगों सहित अस्थायी आबादी और अन्य लोगों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खाले जाते हैं।

निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने कहा कि देश में 85 नए केवी खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से नरेंद्रनगर में केवी की स्वीकृति मिलना उपलब्धि है। बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवीन शिक्षण पद्धति और अद्यतन बुनियादी ढांचा होने के कारण केवी स्कूल की मांग अधिक है। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख ने भी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *