खून के लिए जिला चिकित्सालय में नहीं भटकेंगे अब मरीज

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस के लिए सुगम बनाना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथिमिकता में से एक है। डीएम इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बल्ड बैंक न होने और स्वीकृत बल्ड बैंक का कार्य वर्षों से लम्बित होने की जानकारी दी गई। जिस पर जिलाधिकारी बल्ड बैंक के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर कार्यवाही की गई।

सबसे पहले कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए शासन को डीपीआर प्रेषित की गई। शासन से ब्लड बैंक भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई, जल्द ही इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जनमानस को जल्द ही ब्लड बैंक का लाभ मिलेगा।

सितम्बर माह में कार्यदायी संस्था नामित करते हुए डीपीआर वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई थी, जिस पर शासन की स्वीकृति मिलने के उपरान्त अब इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।