लोगों से जुटाया सामान नगर निगम ने जरूरतमंदों में बांटा

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। नगर निगम की ओर से आरआरआर स्कीम के तहत शहर के वार्डों में स्थानीय लोगों से एकत्र रोजमर्रा का सामान जरूरतमंदों को वितरित किया गया।

नगर निगम क्षेत्र में संचालिय स्कीम के तहत निगम प्रशासन द्वारा हर दिन वार्डों में आम लोगों से उनके अनुपयोगी सामान को एकत्र किया जाता है। विभिन्न जगहों से जुटाया गया यह सामान निगम की टीम द्वारा मलिन बस्ती, निर्माण स्थल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैंप, घाट आदि में जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है।

शनिवार को निगम की टीम ने भैरव मंदिर और चंद्रेश्वरनगर से चार जोड़ी कपड़े व 50 कंबल एकत्रित किए। जिन्हें विभिन्न जगहों पर जरूरतमंद लोगों में बांटा गया। इस अवसर पर त्रिवेणी सेना की महिलाओं ने भी सहयोग किया। नगर निगम की तरफ से रामारानी व सुमन हर दिन पीआरडी जवान के साथ यह कार्य कर रहे हैं।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम इस योजना के माध्यम से जरूरतमंदों लोगों तक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के साथ कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *