बदरीनाथ हाइवे बागवान के पास थार अलकनंदा नदी में गिरी, 05 की मौत, 01 जख्मी

• एक परिवार के चार लोग और घायल महिला के बेटे की मौत

 

खबर काम की
देवप्रयाग (सीनियर रिपोर्टर)। बदरीनाथ हाईवे पर बागवान के पास थार के साथ अलकनंदा में गिरे पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में घायल महिला का बेटा, उनकी छोटी बहन, उनके पति, उनके दो बच्चों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।

यह परिवार मूलरूप से जनपद चमोली का रहने वाला है। जो कि वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। वह रिश्तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई।

थार कार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद अलकनंदा नदी में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों समेत पांच अन्य के शव भी बरामद हो गए हैं। कार सवारों में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीनू गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे के करीब महिला अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि पति आर्मी में हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है।

मीनू नेगी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। गाड़ी मीनू के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। ये दोनों बहनें अपनी मौसी के लड़के (भांजे) की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। मृतकों में सुनील गुसाई निवासी फरीदाबाद, मीनू पत्नी सुनील, सुजल पुत्र सुनील गुसाई्र (15) वर्ष, निक्कू (12), आदित्य पुत्र मदन सिंह (17) वर्ष शामिल हैं।

देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे स्थानीन लोगों की ओर थाना देवप्रयाग में फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई। देवप्रयाग से कीर्तिनगर की ओर करीब 15 से 16 किमी की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। जहां करीब 250 मीटर गहरी खाई में थार वाहन गिरा था।

घटनास्थल पर सड़क मार्ग ठीक और काफी चौड़ा है। थार वाहन सड़क पर लगे सीमेंट के पैराफिट को तोड़कर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा था। संभवतः नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। दुर्घटना में थार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके से एसडीआरएफ की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *