हर्षोल्लास से मनाया गया दंडीबाड़ा में गुरु पर्व 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। गुरु पूर्णिमा पर शंकराचार्य समाधि संस्थान दंडीबाड़ा जनार्दन आश्रम में गुरु पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

गुरुवार को ज्योतिष्पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम की समाधि व चरणपादुका पूजन के बाद आश्रम परिवार ने स्वामी केशवस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में गुरु पूजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी अभय चैतन्य ने कहा कि गुरु पूजन की परंपरा सनातन की अमरबेल है। जहां गुरु की कृपा का महत्व सदा से रहा है।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, संजय शास्त्री, वंशीधर पोखरियाल, प्रबोध उनियाल, शैलेन्द्र मिश्रा, मनोज नौटियाल, जितेंद्र भट्ट, डॉ जनार्दन कैरवान, एलपी पुरोहित, गंगाराम व्यास, मनीष डिमरी, जवाहर बंसल, सीके शर्मा, हरीश डिमरी, आशाराम व्यास, रामाबलभ भट्ट, सुरेंद्र भंडारी, सुरेश पंत, शंकर भट्ट, मुकेश थपलियाल, देवेंद्र रोथाण, दिनेश डोभाल, राजेंद्र चमोली, त्रिलोचन सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *