गंगा में डूब रहे 03 कांवड़ियों को SDRF ने बचाया

 

 

 

 

खबर काम की
हरिद्वार (सीनियर रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान गंगा घाटों पर एसडीआरएफ के जवान हर वक्त मुस्तैद हैं। शनिवार को एसडीआरएफ की वाटर रेस्क्यू टीमों ने अलग-अलग घाटों पर गंगा में बह रहे तीन कांवड़ यात्रियां को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह प्रेमनगर गंगा घाट पर स्नान कर रहा आदर्श (16) पुत्र प्रमोद, निवासी उत्तर प्रदेश अचानक गंगा के तेज बहाव में बह गया। घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसआई आशीष त्यागी, दीपक मेहता, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल सागर कुमार, नवीन बिष्ट, सुभाष और होमगार्ड अंकित शामिल रहे।

वहीं, कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ की टीम ने अलग-अलग समय पर दो कांवड़ियों को गंगा में डूबने से बचाया। पहले रिंकू (32 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा तेज बहाव में फंस गया था। वहीं दूसरा युवक लोकेंद्र (23) पुत्र सर्वेश, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश भी गहरे पानी में बहने लगा।

एसडीआरएफ के जवानों ने दोनों ही युवकों को हेड कॉन्स्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल प्रकाश मेहता और नितेश खेतवाल द्वारा बहादुरी से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया।