खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। चंद्रेश्वर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को स्तनपान की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिशु के लिए मां का दूध किसी औषधि से कम नहीं है। मां का दूध शिशु के लिए बहुत जरूरी है। बच्चे को शुरू के छह माह तक स्तनपान ही कराएं। उसके बाद ऊपरी आहार जैसे दलिया, दाल का पानी आदि तरल पदार्थ दें। इस अवसर पर किरण यादव, कुसुम पुंडीर, सुनीता पोखरियाल, आशा रेनू ममता दीपा शोभा रीता आदि उपस्थित रहे।
