हर्षिल में भागीरथी नदी पर बनी झील को मैनुअल खोलने के हो रहे प्रयास

 

 

 

खबर काम की
उत्तरकाशी (सीनियर रिपोर्टर)। उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमों ने हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी पर बनी झील को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम प्रशांत आर्य भी लगातार धराली हर्षिल में मौजूद हैं।

धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमों द्वारा लगातार जारी हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी 05 अगस्त से स्वयं धराली हर्षिल में बने हुए हैं। आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी व्यवस्थाओ का निरन्तर निर्देशन कर रहे है।

हर्षिल हेलीपैड पर भागीरथी नदी पर बनी झील को मैनुअल तरीके से खोलने वाले स्थान पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। झील को मैनुअली पंचर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं यहां जुटे कार्मिकों का हौसला बढ़ाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *