नगर पालिका ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा मेले का किया शुभारंभ

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा मेले का शुभारंभ किया। 15 अगस्त तक प्रस्तावित मेले में स्थानीय महिलाओं के उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

मंगलवार को चौदहबीघा पुल के पास पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने तिरंगा मेले का शुभारंभ किया। बताया कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उनका उद्देश्य है। जिसके तहत नगरपालिका द्वारा 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा मेला आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मेले में लोकल फॉर वोकल थीम पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों जैसे झंडा, ब्रेसलेट, स्कार्फ, चुन्नी, टोपी, धूपबत्ती, बैग, रुईं, बैच, तिरंगा बैग आदि की बिक्री की जाएगी। 14 अगस्त को पालिका द्वारा छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, गीता खरोला, रीना, ऋतिका चौहान, प्रियंका गुसाईं, पिंकी रावत, बीना खरोला, अंबिका रावत, रचना, रोशनी, उषा, रश्मि अमोली, राजीव गौड, अंकिता बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *