ऋषिकेश बस हादसाः बेकाबू बस दो वाहनों से टकराई, बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, आपूर्ति ठप

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)।  काले की ढाल के समीप हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही लखनऊ नंबर की बस ने नियंत्रण खो बैठी आईडीपीएल की ओर से आ रहे एक लोडर को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई।

यही नहीं सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी चपेट में ले लिया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में लोडर में सवार तीन लोग और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। दो घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

वहां पर खड़े लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस में यात्री सवार थे, जैसे ही बस काले की ढाल पहुंची और चालक नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से काले की ढाल क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में ढलान होने के कारण लगातार हादसे होते हैं, और स्पीड ब्रेकर से इन घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *