खबर काम की
ऋषिकेश। पशुलोक बैराज के निकट नदी के बीच टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने देर रात सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार 05 मार्च की रात्रि में ऋषिकेश कंट्रोल रूम से SDRF पोस्ट ढालवाला को पशुलोक बैराज क्षेत्र में नदी के बीच स्थित टापू पर एक युवक के फंसे होने की सूचना मिली। तत्काल निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
इससे पूर्व मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने पशुलोक बैराज से कुनाऊ गांव की दिशा में करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर रात के अंधेरे, नदी के तेज बहाव और दुर्गम तटों के बीच सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
लगातार खोजबीन के दौरान टीम ने कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने एक टापू पर फंसे युवक तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। जोखिम के बावजूद SDRF जवानों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
लगातार खोजबीन के दौरान टीम ने कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने एक टापू पर फंसे युवक तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। जोखिम के बावजूद SDRF जवानों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष ममगाईं (20) निवासी इंद्रानगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो बीटेक का छात्र है। रेस्क्यू के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।