मुख्यमंत्री धमी ने हिन्दू नववर्ष पर किया पंचांग कैलेंडर का विमोचन

 

 

 

खबर काम की
देहरादून। हिन्दू नववर्ष के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का लोकार्पण किया। सीएम ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित कर जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जीवनशैली और सामाजिक संरचना का भी अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

उन्होंने बताया कि यह कैलेंडर तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की सटीक जानकारी देने के साथ-साथ व्रत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति के प्रति और अधिक जागरूकता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंचांग में उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को विशेष स्थान दिया गया है, जो राज्य की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक हैं। मौके पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *