कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। शहीदी दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के अद्वितीय बलिदान को भी याद किया।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और सरदार जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि इन क्रांतिकारियों का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि भगत सिंह समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित भारत का सपना देखते थे।

उन्होंने युवाओं से इन वीरों के आदर्शों, साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को आत्मसात करने का आह्वान किया। मौके पर मनोज गुसाईं, भूपेंद्र राणा, राजेंद्र कोठारी, गौरव यादव, अमनदीप सिंह, अमित उप्पल, दीपक जैन, तरूण प्रभाकर, विकास अत्री, सोनू कुमार, वरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *