केदारनाथ के लिए हेली सेवा का किराया हुआ तय

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा के किराये की दरें जारी कर दी गई हैं। मंगलवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने किराये की घोषणा करते हुए बताया कि बुकिंग की तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी।

यूकाडा द्वारा घोषित दरों के अनुसार, इस वर्ष गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने के लिए प्रति यात्री को कुल 12,154 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, फाटा से केदारनाथ धाम के लिए 9,680 रुपये व सिरसी से 6,086 रुपये किराया तय किया गया है। इस पर जीएसटी और आईआरसीटीसी पोर्टल का ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुल्क भी देना होगा।

आठ कंपनियों का चयन:प्रशासन ने यात्रा को सुगम-सुरक्षित बनाने को इस बार कुल आठ हेली कंपनियों का चयन किया है। इन कंपनियों को तीन प्रमुख सेक्टरों-गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी में विभाजित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को अलग-अलग पड़ावों से उड़ान भरने का विकल्प मिल सके।

सीईओ यूकाडा डॉ.आशीष चौहान ने बताया कि गुप्तकाशी में दो, फाटा में चार और सिरसी में दो ऑपरेटर सेवाएं देंगे। सभी ऑपरेटरों को सुरक्षा मानक कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। बुकिंग की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी₹। इसके बाद आईआरसीटीसी के पोर्टल heliyatra.irctc.co.in पर यात्री स्लॉट बुक कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *