जल संस्थान ने बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, आज से पानी के लिए चुकाने होंगे ज्यादा रुपये

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। देहरादून से आम लोगों की जेब पर असर डालने वाली खबर सामने आई है। अगर आपके घर में जल संस्थान की पाइपलाइन से पानी की सप्लाई होती है तो अब आपको इसके लिए ज्यादा भुगतान करना होगा। बुधवार से जल संस्थान ने पानी के बिलों में बढ़ोतरी लागू कर दी है। जल संस्थान की ओर से पानी के टैरिफ में करीब चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी नई नहीं है…बल्कि साल 2013 में तय की गई बेस टैरिफ संरचना के तहत हर वर्ष लागू की जाती है। हालांकि इस बार राहत की बात यह है कि पहले जहां निचले स्लैब में नौ प्रतिशत और ऊपरी स्लैब में 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होती थी अब इसे घटाकर चार प्रतिशत कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार पानी के बिल दो मुख्य आधारों पर तय किए जाते हैं। पहला हाउस टैक्स असेसमेंट, जिसके जरिए उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्लैब में रखा जाता है। दूसरा, वैल्यूमेट्रिक टैरिफ यानी पानी की खपत (लीटर) के आधार पर बिल तैयार किया जाता है।

जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 50 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं…जिनके बिल वैल्यूमेट्रिक टैरिफ के आधार पर बनाए जाते हैं।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की मासिक खर्च पर पड़ेगा….हालांकि विभाग का कहना है कि वृद्धि को सीमित रखते हुए लोगों पर कम से कम बोझ डालने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *