Rishikesh: सूरत सिंह कोहली बने कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष

 

खबर काम की
ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने अधिवक्ता व स्वतंत्र पत्रकार सूरत सिंह कोहली का एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

रविवार को कांग्रेस भवन में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कोहली की नियुक्ति की घोषणा की। जिसके बाद कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। साथ ही उनके नेतृत्व में संगठन के मजबूत होने की उम्मीद जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, चंदन पंवार, ललित मोहन मिश्रा, धर्मपाल, भगवान सिंह पंवार सरोजिनी थपलियाल, राजेंद्र कोठारी, मदन शर्मा, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, राजेश शाह, भूपेंद्र राणा, जगजीत सिंह, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, मानव रावत, गंभीर सिंह, उम्मेद सिंह, रणजीत सिंह, अनिल सिंह, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *