बिहार बोर्ड 10वीं में 82.11 फीसदी छात्र पास, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

 

 

 

खबर काम की
पटना (सीनियर रिपोर्टर)। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉप स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इस बार कक्षा 10वीं में 3 छात्र अव्वल साबित हुए हैं, जिनके नाम साक्षी, समस्तीपुरय अंशु कुमार ,देहरी और रंजन ,भोजपुर हैं। टॉप 10 लिस्ट में 123 छात्रों ने जगह बनाई है।

 

4.70 लाख बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 15,58,077 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इसमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 2,78,783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां शामिल हैं। यानी कुल 4,70,845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया।

टाॅप 3 में 11 छात्र-छात्राएं शामिल

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पहले स्थान पर तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी, और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों को 489 (97.80 प्रतिशत) अंक मिले हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर भी तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें भोजपुर के पुनीत कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीनों को 488 (97.60) अंक मिले हैं। इधर, तीसरे स्थान पर पांच बच्चे शामिल हैं। इनमें बांका के मोहित कुमार, सुरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार शामिल हैं। इन पांचों को 487 (97.40 प्रतिशत) अंक मिले हैं।

 

 

किसान की बेटी अंशु बनीं मैट्रिक टॉपर, ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई सफलताय डॉक्टर बनना चाहती हैं।

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया निवासी अंशु कुमारी अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं। उन्हें अब बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश जान रहा है। उनके नाम के आगे टॉपर लग चुका है। अब वह टॉपर अंशु बन चुकी हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के रिजल्ट जारी करने से पहले अंशु और उनके परिवार वालों को विश्वास नहीं था कि वह टॉपर बन जाएंगीं। दोपहर जब रिजल्ट जारी हुआ तो अंशु, साक्षी और रंजन के साथ टॉपर लिस्ट में पहले नंबर पर थीं। राज्य ही नहीं पूरे देश से अंशु और उनके परिवार वालों को बधाइयां मिल रही है। घर पर लोगों की भीड़ लग गई है। आइए जानते हैं अंशु ने कैसे सफलता हासिल की।
कैंसर से पीड़ित हैं मां
अंशु कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 489 (97.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए हैं। वह बेतिया जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गहरी गांव की रहने वाली हैं। वह एक किसान की बेटी हैं। उनकी मां गृहिणी हैं, जो कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं। अंशु का नंबर दूसरा है। बिहार टॉपर के पिता भूपेंद्र साह एक किसान हैं जो किसी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाते हैं। अंशु कुमारी बेतिया के नौतन प्रखंड क्षेत्र में स्थित भारतीय इंटर कॉलेज गहरी से पढ़ाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *