खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। कुछ दिनों के अवकाश के बाद फिर से खुले आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया जा रहा है। छः माह के शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ- साथ सही पोषण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु फिर से 14 तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छह माह पूर्ण कर चुके सभी बच्चों को खीर खिलाकर उनके ऊपरी आहार की शुरुआत की गई। इसके साथ ही केंद्रों पर उपस्थित सभी परिजनों को शिशुओं के बेहतर पोषण की जानकारी भी दी गई। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर छः माह के शिशुओं को सही पोषण के साथ अन्नप्राशन कराने का सभी आंगनबाड़ी अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया। आगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम पुंडीर द्वारा केंद्र में उपस्थित बच्चों को खीर खिलाकर उनके स्वस्थ जीवन के लिए उपस्थित दंपत्तियों को जागरूक किया गया। महिलाओं और बच्चों को सही पोषण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया जाता है। पोषण अभियान के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह के 14 तारीख को छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों को खीर खिलाते हुए उनके ऊपरी आहार की शुरुआत की जाती और शिशु के सभी परिजनों को भी पोषण के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर रिंकू, वर्षा, जयोति, भूपन निरमा रुबी आदि उपस्थित थी।
