खबर काम की
ऋषिकेश। एम्स की संविदा महिला कर्मी की हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है वारदात के बाद आरोपी सुरेश गुप्ता फरार हो गया था।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार की रात कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न.-16 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तलाकशुदा महिला प्रीति के पिता बचन सिंह रावत ने इस मामले में उससे ही प्रेम संबंध बनाने वाले सुरेश गुप्ता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाल ऋषिकेश कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरेश गुप्ता 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार वर्तमान में आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश में रह रहा था।
