मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण में मानसून सत्र पर की चर्चा

संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल भी रहे मौजूद, 19 से 22 अगस्त तक सत्र

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से प्रस्तावित मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के साथ चर्चा की। इस दौरान प्रभारी संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्य मंत्री (प्राधिकृत) सुबोध उनियाल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक प्रस्तावित मानसून सत्र के आयोजन पर चर्चा हुई।

उन्होंने मानसून सत्र के सफल व सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा प्रबंध, सदस्यों, अधिकारियों व कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की सभी तैयारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने भी विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए व सहयोग का आश्वासन दिया।

सतपाल महाराज ने भी खंडूड़ी से भेंट

शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके बीच समसामयिक विषयों के साथ ही आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *