वन विभाग के सर्वे से प्रभावितों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम के प्रयास शुरू 

आगे की रणनीति तय करने के लिए निगम ने शनिवार को बोर्ड बैठक बुलाई

 

खबर काम की
ऋषिकेश । शहर के 12 ग्रामीण वार्डों में वन विभाग के हालिया सर्वे से प्रभावितों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले पर आगे की रणनीति तय करने के लिए निगम ने शनिवार को बोर्ड बैठक बुलाई है।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान मेयर शंभू पासवान ने यह जानकारी दी। बताया कि वन सर्वे से प्रभावित 12 ग्रामीण वार्डों को छह वर्ष पहले नगरपालिका में शामिल कर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया गया था। बताया कि वन सर्वे का मामला सुप्रीम कोर्ट से संबंधित है, इसलिए लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों से बचना चाहिए।

पसवान ने बताया कि वन प्रभावित नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीण वार्डों के सीमांकन से संबंधित जरूरी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा सके। बताया कि इस बारे वनमंत्री सुबोध उनियाल से भी वार्ता हुई है।

मेयर पासवान ने कहा कि उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन इन वार्डों के लोगों के साथ खड़ा है। उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *