Rishikesh: तीर्थ नगरी के 15 मेधावी छात्रों को  किया सम्मानित, RIMC, RMS, सैनिक स्कूल और नवोदय में चयन 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कम्पटीशन क्लासेज द्वारा सोमवार को आयोजित “अचीवर्स मीट-2026” में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले 15 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चयनित छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के 15 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS), सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित आवासीय शिक्षण संस्थानों में हुआ है, जो शहर और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व सैन्य अधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना ऐसे संस्थानों में और अधिक मजबूत होती है।

सम्मान समारोह के दौरान अभिभावकों की खुशी देखते ही बन रही थी। सैनिक स्कूल में चयनित छात्रा इशिका पंवार ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और एक वर्ष की कड़ी मेहनत को देते हुए कहा कि उनका सपना भविष्य में एनडीए के माध्यम से सेना में अधिकारी बनने का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *